कांग्रेस: पूर्व PM मनमोहन की बेटी बोली- मेरे माता-पिता चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं जो…

img

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इन दिनों बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनका हाल जानने के लिए लोग उनसे मिलने अस्पताल जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनसे मिलने पहुंचे। वह अपने साथ फोटोग्राफर लेकर गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए पूर्व पीएम की बेटी दमन सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मेरी मां की इच्छा के विपरीत मेरे पिता के कमरे में फोटोग्राफर को लेकर गए।

MANMOHAN SINGH

उन्होंने कहा, मेरी मां ने कई बार फोटोग्राफर को कमरे से बाहर जाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। फोटोग्राफर ने उनकी बात अनसुनी कर दिया।  दमन सिंह ने कहा फोटोग्राफर ने पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह के कमरे में मंडाविया, गुलेरिया तथा मेरे पिता की तस्वीरें ली। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री का हाल-चाल जानने एम्स गए थे। उनके साथ एक फोटोग्राफर और एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया भी थे। फोटोग्राफर ने पूर्व प्रधानमंत्री के कमरे में मंडाविया और गुलेरिया तथा डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीरें ली।

दमन सिंह का कहना है कि उनकी मां फोटोग्राफर द्वारा डॉ सिंह की तस्वीरें लिए जाने से नाराज थीं। दमन सिंह ने कहा, मेरे माता-पिता कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं। वे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, किसी चिड़ियाघर के जानवर नहीं हैं। दमन सिंह के आरोप के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा वालों के लिए हर चीज फोटो खिंचवाने का अवसर है। स्वास्थ्य मंत्री को अपनी इस शिष्टाचार यात्रा को पीआर का अवसर में बदलने पर शर्म आनी चाहिए।

Related News