कांग्रेस में बगावत के सुर, पार्टी नेत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग पार्टी बनाने की मांग की!

img

नई दिल्ली॥ मध्यप्रदेश कांग्रेस में बगावत के सुर देखने को मिल रहे हैं। इस बीच ज्योतिरादित्य सिन्धिया के समर्थन में कई लोग खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने तो ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग पार्टी बनाने की मांग कर रही है। साथ ही उसने ऐलान कर दिया है कि हम सब आपके साथ हैं। सिंधिया अपनी अनदेखी से इन दिनों नाराज़ चल रहे हैं। साथ ही वह खुलकर मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

सिन्धिया एवं उनके चाहने वालों की चाहत है कि महाराज को प्रदेश की कमान सौंपी जाए। हालांकि सिन्धिया खुद कभी भी इसे लेकर इच्छा प्रकट नहीं की है। पद के सवाल पर वह यहीं बोलते रहे कि उनकी कोई चाहत नहीं है। लेकिन उनके लोग खुलकर यह मांग करते रहे हैं कि संगठन की कमान उनके हाथों में ही सौंपा जाए। इस बीच मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रुचि ठाकुर ने तो उनसे अलग पार्टी बनाने की मांग कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रुचि ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी में चल रहे द्वंद से प्रदेश के सभी कार्यकर्ता व्यथित हैं। क्योंकि महाराज ज्योतिरादित्य सिन्धिया जी की कड़ी मेहनत से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। मैं महाराज साहब से अनुरोध करना चाहती हूं कि बड़े महाराज कैलाशवासी माधवराव सिन्धिया की पार्टी जिसका चुनाव चिह्न उगता सूरजा था, उसे पुन: जीवित करें। हम सब आपके साथ हैं।

पढ़िए-दिल्ली के बाद BJP को लगने जा रहा है एक तगड़ा झटका, 25 बीजेपी विधायक नाराज़, खेमे में हलचल तेज

ज्योतिरादित्य सिन्धिया खुद को मध्यप्रदेश की राजनीति में जीवित रखना चाहते हैं। पिछले कई महीनों से वह प्रदेश में एक्टिव हैं। किसान कर्जमाफी को लेकर भी उन्होंने कमलनाथ की सरकार पर सवाल उठाया था। अब हाल ही में उन्होंने अतिथि शिक्षकों को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार वचन पत्र के मुताबिक, इनकी मांगें नहीं मानती है तो हम इनके साथ सड़क पर उतरेंगे। इसके बाद कांग्रेस में तकरार बढ़ गई थी।

Related News