टीवी पर डिबेट के दौरान कांग्रेस नेता राजीव त्यागी को हार्ट-अटैक, मृत्यु

img

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने बताया श्री त्यागी का उनके निवास स्थान गाज़ियाबाद में टीवी डिबेट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

rajiv tyagi congress

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत पुनिया ने ट्वीट कर कहा,”कांग्रेस प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

श्री त्यागी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ-साथ पार्टी में विभिन्न पदों पर काम भी किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान मुंबई में मीडिया को संभालने की जिम्मेदारी भी सौपी गयी थी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर बुधवार को गहरा शोक व्यक्त किया। श्रीमती गांधी, राहुल गांधी तथा श्रीमती वाड्रा ने श्री त्यागी की पत्नी से टेलीफ़ोन पर बात करके उनका ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए श्री त्यागी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि श्री त्यागी के निधन से पार्टी ने देश एवं समाज को समर्पित एक नेता को खो दिया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें कांग्रेस का बब्बर शेर बताया और कहा “कॉंग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कॉंग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएँ।”

Related News