कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा पर, लगाये गंभीर आरोप, जाने…

img
मुंबई, 13 सितंबर, यूपी किरण। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि पूर्व सैनिकों के मामले में भाजपा की भूमिका पूरी तरह भेदभावपूर्ण है। सावंत ने कहा कि जलगांव में पूर्व सैनिक सोनू महाजन पर 2016 में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्रित्व काल में भाजपा के तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान सांसद उन्मेष पाटील ने जानलेवा हमला करवाया था।
             
वहीं इस मामले की शिकायत 2019 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई, लेकिन अब तक उन्मेष पाटील पर कार्रवाई नहीं की गई है। सावंत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार पूर्व सैनिक सोनू महाजन को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।
सचिन सावंत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कांदिवली में पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ मारपीट होने के तत्काल बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें आरोपित सत्ताधारी पक्ष से संबंधित थे। इसके बाद भी उनकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पर, जलगांव में पूर्व सैनिक सोनू महाजन के घर पर और उनपर हुए जानलेवा हमले में मामला तक दर्ज नहीं किया गया था। जबकि उस समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय का भी प्रभार था।
आपके बता दें कि सावंत ने कहा कि कांदिवली में हुई मामूली घटना को भाजपा ने राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तत्काल पीड़ित को फोन किया, लेकिन राजनाथ सिंह और उनके पहले के रक्षामंत्री ने पूर्व सैनिक सोनू महाजन को अब तक फोन नहीं किया है। इससे साबित हो जाता है कि भाजपा दोहरे चरित्र की राजनीति कर रही है।

 

Related News