सचिन पायलट को मनाने में सफल हुई कांग्रेस, खबर लगते ही BJP में मची खलबली

img

नई दिल्ली॥ भारतीय जनता पार्टी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि कांग्रेस ने पायलट को मना लिया है। सूत्रों से ख़बर मिल रही है कि राजस्थान राज्य में कांग्रेस पार्टी अपनी एकता को बनाए रखने में सफल हो गई है।

Gehlot Sachin Pilot

कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को पार्टी ने खुश कर दिया है, वो जल्द ही कांग्रेस में उन पदों पर वापिस आ सकते हैं जिनसे उन्हें हटाया गया है। सचिन पायलट को इस बात का आश्वासन दिया गया है कि अशोक गहलोत के बाद वही राज्य के सीएम बनें रहेंगे। साथ ही उन्हें कुछ और महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल सकते हैं। पार्टी में उनका दख़ल अवश्य कम हो सकता है।

पार्टी के भीतर इस तरह का विचार है कि अभी सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष न बनाया जाए। उन्हें पहले कुछ महीने-साल परखा जाए उसके बाद ही उन्हें पार्टी में वो जगह दी जाए जो पहले थी। पायलट भी अब इसको लेकर ज़िद नहीं कर रहे हैं। उनको लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिश करना उनकी भूल थी। इस गलती का बहुत ख़ामियाज़ा उन्होंने उठाया है। वो और नुकसान नहीं उठाना चाहते।

Related News