कांग्रेस को आज लगेगा तगड़ा झटका, जब राहुल का ये नेता भाजपा में होगा शामिल

img

नई दिल्ली ।। कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगेगा, जब पार्टी के एक दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होगा। इस नेता के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।

खबर के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

पढ़िए-BJP में शामिल हुए बल्लेबाज गौतम गंभीर, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

आपको बता दें कि जितिन प्रसाद 35 साल की उम्र में मनमोहन सिंह सरकार में राज्यमंत्री बने थे। 2004 में वो पहली बार शाहजहांपुर से संसद में पहुंचे। 2009 में परिसीमन की वजह से यह सीट चली गई थी। जिसके बाद वो अगला चुनाव धौरहरा से लड़े और जीते भी। जितिन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से हुई है।

फोटो- फाइल

Related News