महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया अनोखा प्रदर्शन, तस्वीरें देख आप भी रह जायेंगे हैरान

img

रुद्रपुर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज उत्तराखंड में कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और गैस के तेजी से बढ़ रहे दामों के विरोध का एक अजब तरीका अपनाया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदलाल में एक गड्ढे में खड़े होकर खुद को गले तक मिट्टी से ढक लिया। वह लगभग डेढ़ घंटे तक गड्ढे में ऐसे ही खड़े रहे।

UTTRAKHAND CONGRESS

देश घंटे बाद जब वह गड्ढे से बाहर निकले तो उन्होंने कहा  देश में लगातार बढ़ते दामों से जनता बेहाल हो चुकी। तेजी से बढ़ती महंगाई से आम जनता की कमर टूट गयी है लेकिन सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उधर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार में इस कदर बढ़ रही महंगाई से जनता परेशान हो चुकी है।

UTTRAKHAND CONGRESS

भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे पर भी खरी नहीं उतर पाई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई महंगाई बढ़ती चली गई। वहीं बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। आज देश में बढ़ती महंगाई सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। अच्छे दिन का वादा करके यह सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन अब जनता खुद को ठगा महसूस करने लगी है।

Related News