कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी
नगर में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों व कृषि कानून को वापस लेने के समर्थन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता "मुन्ना" के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकाली और अपनी आवाज बुलंद की।
अशोक कुमार मैथिल
कलान। नगर में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों व कृषि कानून को वापस लेने के समर्थन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता “मुन्ना” के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकाली और अपनी आवाज बुलंद की। रैली कलान नगर स्थित डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के आवास से शुरू हो कर गांव भर्रा मई तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लेने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता “मुन्ना” ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन किसानों व कृषि कानून को वापस लेने के समर्थन में किया गया है। सरकार कृषि कानून को वापस ले और किसानों को सम्मान के साथ घर वापस भेजे।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी किसान के प्रदेश सचिव डॉ. मोहित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सिंह,कांग्रेस कमेटी किसान के जिला सचिव सतीश शर्मा, उदयवीर सिंह, अजय यादव, कुश शर्मा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।