img

JNU (जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय) एक बार फिर चर्चा में है। अब विश्वविद्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक स्लोगन लिखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की दीवार पर पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विरूद्ध भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। देश के टॉप विश्वविद्यालय की दीवारों पर ये नफरत भरी बातें किसने लिखी हैं, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर इन सबके बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह स्लोगन लाल और नीले कलर से लिखे गए हैं।

कई जगहों पर फर्श पर भी नीले पेंट से विवादित बातें लिखी गई हैं। JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर ये बातें लिखी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दीवारों और फर्श पर फ्री कश्मीर, भगवा जलेगा, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जैसी बहुत ही विवादित बातें लिखी गई हैं।

अवगत करा दें कि JNU के कैम्पस में इस तरह के नारे पहली बार नहीं लिखे गए। इससे पहले भी कई बार इस तरह के विवादित नारे लिखे गए थे। पिछली बार JNU के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर बढ़ियां और ब्राहमण विरोधी जातिसूचक नारे लिखे गए थे। ब्राह्मण बनिया भारत छोड़ो, ब्राहमण बनिया हम आएंगे, बदला लेंगे जैसे नारे लिखे गए थे। इसके साथ साथ JNU के ही कुछ प्रोफेसर्स की नेम प्लेट पर काली स्याही पोत दी गई थी। 

--Advertisement--