यहां कोरोना के बढ़ रहे केस, आज से सप्ताहव्यापी लॉकडाउन शूरू,

img

गंगटोक, 21 सितम्बर, यूपी किरण सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आज सोमवार से सप्ताहव्यापी लॉकडाउन शुरू हो गया है। इससे पहले शनिवार को राज्य के गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह लॉकडाउन विशेष रूप से गंगटोक नगर निगम क्षेत्रों में लागू किया गया है और 27 सितम्बर तक जारी रहेगा। राज्य प्रशासन ने राजधानी गंगटोक में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन का निर्णय लिया है। दूसरी ओर राज्य प्रशासन ने आगामी 1 अक्टूबर से लोगों और वाहनों के अंतर-राज्य आवगमन को पूरी तरह से खोलने का निर्णय लिया है।

इसी तरह राज्य में 10 अक्टूबर से पर्यटन गतिविधियों को भी शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एक निवारक पहल के रूप में राजधानी में लॉकडाउन की घोषणा की है। इस लॉकडाउन के दौरान गंगटोक नगर निगम क्षेत्रों में लोगों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि, इस दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। आदेश में कहा गया है कि मेडिकल, राशन और किराना की दुकानों को छोड़कर सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

 

Related News