डबल स्पीड से देश भर में बढ़ रहा CORONA, कुल मामले 1600 के पार

img

नई दिल्ली ।। विश्व भर में कोहराम मचाने वाले CORONA की चपेट में अब हिंदुस्तान भी फंसता दिख रहा है। मंगलवार को देश में कोविड-19 के 315 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है, जब देश में एक दिन में 300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार की तुलना में ये कोविड-19 पॉजिटिवों का ये आंकड़ा करीबन डबल है। अब देश में CORONA पीड़ितों की कुल संख्या 1618 हो गई है और इस बीमारी के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 52 हो गई है।

बीते तीन दिनों में 626 नए मामले सामने आए हैं। देश में तेजी से फैल रहे CORONA की यह 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से हैं, जहां 302 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर केरल (241), तीसरे पर तमिलनाडु (124) और चौथे स्थान पर देश की राजधानी दिल्ली (120) है।

पढ़िए-अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाया BAN, कहा- ये काम करने की अनुमति नहीं मिलेगी

अभी तक झारखण्ड वअसम राज्य ने CORONA से दूरी बना रखी थी लेकिन मंगलवार को इन दोनों राज्यों में भी पहला-पहला केस सामने आया। झारखंड की राजधानी रांची में मलेशिया की एक 22 साल की लड़की में CORONA की पुष्टि हुई है, जो रांची में बड़ी मस्जिद में ठहरी हुई थी। ये महिला भी तब्लीगी जमात संगठन का ही हिस्सा थी और यहीं से रांची पहुंची थी।

Related News