राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, जानें आज का कोरोना अपडेट

img

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर यूपी किरण। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है । दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2920  नए मामले सामने आए हैं जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5438 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 285672 हो गई है।

 दिल्ली सरकार की शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 285672  मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 2920  नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 37 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5438  हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3171 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 253784   मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।
 दिल्ली में 26450 अभी एक्टिव केस हैं।  अब तक 3191646  लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घण्टे 56258  लोगों की जांच हुई है। अबतक 2648 जोखिम क्षेत्र बनाए गए है वहीं 15852 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

Related News