पूर्वोत्तर में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में आए इतने नए केस, अब तक 1324 मरीजों की जा चुकी है जान

img

गुवाहाटी, 09 अक्टूबर यूपी किरण। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1962 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 262731 हो गई है। इनमें से 216108 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3245 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 44922 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 1324 मरीजों की मौत हो चुकी है। पांच मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 1188 है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 191397 हो गई है। 159833 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 2198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 30767 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 794 मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना के 214 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 27756 हो गई है। जबकि, 23043 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 4389 मरीजों का इलाज चल रहा है और 301 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

मणिपुर में कोरोना के 190 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 12679 हो गई है। वहीं 9719 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2877 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 83 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 212 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11479 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 283 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 8679 मरीज स्वस्थ्य हुये हैं। वहीं 2778 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 22 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 123 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7288 हो गई है। जिसमें से 4823 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2396 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 60 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 21 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6736 हो गई है। राज्य में 5516 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1149 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुयी है।

सिक्किम में 12 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3246 हो गई है। वहीं 2569 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 544 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 52 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2150 हो गई है। जबकि, 1926 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 224 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Related News