पढाई में कमजोर गर्लफ्रेंड के एक्जाम के लिए युवक ने अपनाया ऐसा तरीका, पहुंच गया जेल

img

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के समय में न सिर्फ पूरी काम धंधे प्रभावित हुए हैं बल्कि बच्चों की पढाई भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कई देशों में बच्चे बिना परीक्षा के पास कर दिए गए। वहीं कई देशों ने बच्चों को एक्जाम भी देना पड़ा। इसी कड़ी में अफ़्रीकी देश में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद के लिए गजब करतूत कर डाली। उसकी गर्लफ्रेंड जिस सब्जेक्ट में कमजोर थी उस विषय का पेपर देने के लिए वह खुद उसके कपड़े पहनकर एग्जाम सेंटर पर पहुंच गया।

exam

यह घटना अफ्रीकी देश सेनेगल की है। खबरों की मानें तो घटना एक यूनिवर्सिटी एग्जाम के दौरान हुई है। परीक्षा कक्ष की निगरानी कर रहे अधिकारियों को परीक्षा के दौरान एक युवती पर शक हुआ।जब उन्होंने छानबीन की तो चला कि यह युवती नहीं बल्कि एक युवक है जो युवती के कपड़े पहन कर परीक्षा दे रहा है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिए गया। इसके बाद उसने जो वजह बताई उसे सुनकर सब हैरान रह गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार लड़के का नाम खादिम है। वह एग्जाम में अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड का पेपर दे रहा था। ऐसा करने के लिए उसने खुद को गर्लफ्रेंड की तरह तैयार कर लिया। उसने वहां का ट्रेडिशनल स्कार्फ पहना, कान में बालियां पहनीं, लड़कियों की ड्रेस पहनी, मेकअप किया और लड़की लगने के लिए उसने गर्लफ्रेंड के अंडरगारमेंट्स भी पहन लिए। इसके बाद वह एग्जामिनेशन हॉल में घुस गया। यह तरकीब उसने लगातार तीन दिन की लेकिन चौथे दिन वह पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को वह पकड़ा गया है और परीक्षा केंद पर पुलिस को बुलाया गया और खादिम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया। फिलहाल खादिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि खादिम ने अपनी गर्लफ्रेंड पर किसी तरह का संकट नहीं आने दिया और पूरा गुनाह अपने ऊपर लेते हुए गर्लफ्रेंड को बचा लिया।

Related News