फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंचा कोरोना, करीना के बाद अब ये बड़ा एक्टर हुआ संक्रमित

img

देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस का नया संक्रमण अब फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंच गया है। पहले करीना कपूर और अब एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपने संपर्क में आने वालों से कोविड टेस्ट कराने की अपील की है।

ARJUN KAPOOR

बता दें कि अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस क्रिसमस पार्टी में मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर ने भी शिरकत की थी। दोनों एक्ट्रेस की कोविड रिपोर्ट क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही न‍िगेट‍िव हुई थीं। अब संभावना जताई जा रही है कि अर्जुन कपूर पार्टी में संक्रमित हुए होंगे।

अर्जुन कपूर के अलावा एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दरअसल, रिया कपूर ने बीते दिनों अपने घर में एक गेट-टुगेदर पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि उस समय रिया ने भी अपना टेस्ट करवाया था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेट‍िव आईं थी। मलाइका ने भी एहतियातन अपना टेस्ट करवाया। पिछली बार रिया कोरोना से बच गई थी लेकिन इस बार नहीं बच पाई हैं।

दूसरी बार संक्रमित हुए हैं अर्जुन

अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए कोविड से यह दूसरी जंग है। वे पिछले साल सितंबर 2020 में भी कोरोना संक्रमित हुए थे। उस वक्त एक्टर ने ऑफ‍िश‍ियल स्टेटमेंट जारी कर अपनी स्थिति बताई थी।

Related News