बादलों से होने लगी कोरोना के आकार के ओलों की बारिश, डर से लोग बोले- ईश्वर की चेतावनी

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 की वजह से पूरा विश्व इस वक्त बहुत सी परेशानियों में है। हर तरफ वायरस का भय है, ऐसे में लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। कोविड-19 का नाम आते ही लोगों के जहन में डर का माहौल पैदा हो जाता है। इसी बीच मेक्सिको में एक बेहद ही अनेखी घटना सामने आई है।

snow

मेक्सिको में बारिश के साथ अचानक कोविड-19 के आकार के ओले गिरने लगे। इस घटना के बाद लोग डर गए और अपने घरों में कैद हो गए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई है, जिनमें कोविड-19 जैसे ओले दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ लोग खौफ में हैं, वहीं कुछ इसे ईश्वर की चेतावनी भी बता रहे है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेक्सिको के न्यूवो लियोन राज्य में मोंटमोरेलोस में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के दौरान कोविड-19 जैसे आकार के ओले गिरने लगे। लोगों ने सोशल मीडिया पर ओलों की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में कोविड-19 के शेप के ओले दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के दिलों में दहशत छाई हुई है।

पढि़ए-विश्व में हिंदुस्तान के बढ़ते कद से घबराया CHINA, इसलिए आजमा रहा ये हथकंडे

स्थानीय लोग इस घटना को ईश्वर का प्रकोप मान रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि बहुत देर तक कोविड-19 के आकार के ओलों की बारिश होती रही। मौसम विशेषज्ञों ने कथित तौर पर कहा कि ये ओलावृष्टि में एक मामूली दृश्य था।

Related News