दिल्ली में कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन में मिले इतने नये केस, 26 लोगों की हुई मौत

img
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर यूपी किरण। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है । दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3483  नए मामले सामने आए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5924 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 321031 हो गई है।
 दिल्ली सरकार की गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 321031  मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3483  नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 26  लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5924  हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2755 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 292502     मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।
दिल्ली में 22605 अभी एक्टिव केस हैं।  अब तक 3827164   लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घण्टे 55891    लोगों की जांच हुई है। 2727 जोखिम क्षेत्र है। वहीं 12810 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

Related News