भारत में इस दिन आएगी कोरोना की वैक्सीन, सबसे पहले इन्हें लगेगी! स्वास्थ्य मंत्री ने किया खुलासा

img

भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अकेले दिल्ली में बीते सप्ताह भर में 628 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कोविड-19 को रोकने के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। इनकी सबकी सूचना देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के विरूद्ध जंग का ये 11वां महीना चल रहा है।

Corona vaccine

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि पूरे विश्व में 250 कोविड-19 वैक्सीन कम्पनी हैं। इनमें से 30 की नजर इंडिया पर है। देश में पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। 2021 के पहले तीन महीने में हमें वैक्सीन मिलेगी। सितंबर तक 25 से 30 करोड़ देशवासियों को वैक्सीन दी जाएगी।

सबसे पहले इन्हें दी जाएगी कोविड-19 वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे पहले हेल्थ वर्कर को कोविड-19 वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिस और पैलामिलिट्री फोर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 65 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगेगी। फिर 50 साल से अधिक के ग्रुप को और फिर कोमर्बिडिटी के मरीजों को।

 

Related News