कोरोना वायरस- साइंटिस्टों ने सुझाया ‘50 दिन बंद, 30 दिन छूट’ का फॉर्मूला

img

नई दिल्ली॥ साइंटिस्टों ने सलाह दी है कि जब तक कोविड-19 का उपचार नहीं खोज लिया जाता, तब तक देशों को ‘50 दिन बंद, 30 दिन छूट’ का नियम अपनाना चाहिए। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हिंदुस्तानी मूल के शोधार्थी राजीव चौधरी और उनकी टीम ने रिसर्च में ये फॉर्मूला सुझाया है।

lockdown

रिसर्च के अनुसार, 50 दिन तक सख्त लॉकडाउन अपनाया जाए, जिसमें किसी तरह की छूट नहीं हो। इसके बाद 30 दिन के लिए शारीरिक दूरी व दूसरे नियमों के साथ लॉकडाउन खोल दिया जाए। इस तरह कम से कम डेढ़ साल तक ये चक्र अपनाया जाए।

इससे लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने की आशंका भी कम होगी और अर्थव्यवस्था भी धीमी ही सही चलती रहेगी। यूरोपियन जर्नल ऑफ इपीडीमिलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में दावा किया गया है कि विश्व की सरकारों द्वारा यह फॉर्मूला अपनाने से वायरस को अधिकतम 0.8 के औसत तक रोका जा सकता है।

पढि़ए-उत्तराखंड सरकार नहीं देख पाई जनता की परेशानियां, सीएम त्रिवेंद्र ने वापस लिया ये फैसला

Related News