इस देश में फिर से तबाही मचा रहा कोरोना, लगा लॉकडाउन, शुरू हुई टेस्टिंग

img

बीजिंग। चीन एक बार फिर भीषण कोरोना कहर से जूझ रहा है। हालात ये हैं कि आज यानी सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग भी शुरू करने का आदेश दे दिया है।

LOCKDOWN IN CHINA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें कि पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में आज से शुक्रवार तक के लिए लॉक डाउन लगा दिया गया है।

इस दौरान यहां के लोगों का घर से बाहर निकलना सख्त मना है। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन का संचालन भी नहीं होगा। इसके साथ ही शंघाई में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग भी शुरू कर दी गयी है।

गौरतलब है कि 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके में पहले से लॉकडाउन लगा हुआ था कर कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद दिया गया था।

Related News