पूर्वोत्तर में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के पार

img

गुवाहाटी, 05 अक्टूबर यूपी किरण। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में है, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे स्थान पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1794 नये मरीज मिले हैं। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 2,53,895 हो गई है, जिसमें से 204139 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2353 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 48432 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 1242 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 756 पाए गए हैं। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,86,200 है। जबकि 1,52,124 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1351 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 33,324 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 749 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 322 नये मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 26871 हो गई है। जबकि 21387 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 513 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5171 मरीजों का इलाज चल रहा है। 290 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 206 नये मरीज पाए गए हैं। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11855 हो गई है, वहीं 9205 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 124 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2576 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 74 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित 127 नए मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों की कुल संख्या 10548 हो गई है। वहीं 7577 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 189 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2953 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 18 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 123 नये मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 6552 हो गई है। राज्य में 5263 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1221 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुयी है।

मेघालय में 200 संक्रमित मरीजों मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6656 हो गई है। जिसमें से 4393 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2209 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 54 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 43 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3093 हो गई है। वहीं 2399 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 649 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 45 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 17 मरीजों की पहचान हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2120 हो गई है। जबकि, 1791 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 329 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

 

Related News