देश में कोरोना की थर्ड वेव! 24 घंटे में आए इतने हजार नए केस, जानकर दंग रह जाएंगे आप

img

कोविड ने भारत में थर्ड वेव के संकेत दे डाले है। 24 घंटे में कोरोना के मामलों में भारी उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58 हजार से अधिक नये केस दर्ज किये गये हैं। इससे पहले बीते कल को वायरस के 37,379 नए केस सामने आए थे।

corona positive

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सवेरे बताया कि 24 घंटे में भारत में संक्रमण के 58,097 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 15,389 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा, 534 मरीजों की मृत्यु भी हुई है।

सक्रिय केस दो लाख से अधिक

भारत में सक्रिय रोगियों की तादाद बढ़कर 2,14,004 हो गई है। रोजाना पाजिटिविटी दर भी बढ़कर 4.18% हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि वायरस से अब तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 4 लाख 82 हजार 551 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इस चीज ने बढ़ाई मुश्किलें

वायरस के कारण मृतकों की तादाद में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सोमवार के मुकाबले बीते कल को मृतकों की संख्या डबल हो गई है। सोमवार को जहां संक्रमण के कारण 247 मरीजों की मृत्यु हुई थी, वहीं कल को इससे 534 मरीजों की मृत्यु हुई।

Related News