2028 में अमेरिका को पछाड़ ये देश बनेगा सुपर पावर देश, हिंदुस्तान भी करेगा कमाल

img

कोविड-19 से न केवल इंडिया, बल्कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। किंतु अब कुछ देशों में सुधार के संकेत मिले हैं। चीन की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2028 तक चीन की अर्थव्यवस्था अमेरिका को पछाड़कर विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। ये उस अनुमान से 5 वर्ष पहले ही हो जाएगा, जो वायरस से पहले विशेषज्ञों ने लगाया था। जबकि पहले ये बताया जा रहा था कि चीन 2033 तक इस मुकाम पर पहुंचेगा।

USA

अब कोविड-19 काल से हालात बदले हैं। इस दौरान चीन तेजी से इस संकट से बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब भी संघर्ष कर रही है। इस कारण सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनस रिसर्च (CEBR) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन अनुमान से पांच साल पहले ही अमेरिका से आगे निकल जाएगा।

इस मामले में सीईबीआर ने बताया कि चीन के ‘महामारी कुशल प्रबंधन’, सख्त शुरुआती लॉकडाउन और पश्चिम में दीर्घकालिक विकास के लिए हिट का मतलब है कि चीन के आर्थिक प्रदर्शन में सुधार हुआ था। वहीं अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लंबे समय तक इससे प्रभावित रहने की आशंका है।

तो वहीं इंडिया की बात करें, तो 2030 तक इंडिया जापान से आगे होगा। जापान 2030 के दशक की शुरुआत तक डॉलर टर्म में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। किंतु उसके बाद इंडिया उससे आगे निकल जाएगा। सूची में जर्मनी चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। मौजूदा समय में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है, किंतु 2024 में ये छठें स्थान पर खिसक जाएगा।

 

Related News