कपल ने बनाए शारीरिक संबंध तो सरकार ने दी भीड़ के सामने ये खौफनाक सजा

img

जकार्ता। इंडोनेशिया में इस्लामिक कानूनों का उल्लंघन करने पर गे कपल को 77 बेंत मारने की सजा दी गई है। इन दोनों की उम्र 27 और 29 साल है। बड़ी संख्या में लोगों के सामने इन्हें सजा दी गई।

gay

दोनों को नवम्बर में गिरफ्तार किया गया था

पुलिस अध्यक्ष हेरू त्रिविजकारू ने बताया कि इन दोनों को नवम्बर में गिरफ्तार किया गया था। दोनों अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे।

बेटे को तकलीफ में देख मां हुई बेहोश

दरअसल पहले इन्हें अलग-अलग 80 बेंतों की सजा सुनाई गई थी लेकिन इन्हें तीन बेंत कम पड़ी क्योंकि दोनों पहले ही तीन महीने की सजा जेल में काट चुके थे। सजा के दौरान एक युवक की मां अपने बेटे को तकलीफ में देखकर बेहोश हो गई।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के आचे प्रांत में इस्लामी कानून शरिया लागू है जिसके तहत शादी से पहले सेक्स दंडनीय अपराध है।

Related News