देश खुलते ही COVID-19 ने मचाया तांडव, वायरस से मौत का टूटा रिकॉर्ड

img

नई दिल्ली॥ COVID-19 से मरने वालों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 357 लोग COVID-19 से जंग हार गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 579 हो गया है।

corona update up

इस जानलेवा वायरस की चपेट में आकर अब तक 8 हजार 102 लोगों की मौत हो गई है। राहत की बात है कि COVID-19 से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है।

COVID-19 से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र राज्य में हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है। इसमें से 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य में 46 हजार से ज्यादा सक्रिय केस हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां कुल मरीजों की संख्या करीब 37 हजार है और 326 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 17 हजार से अधिक सक्रिय मामले है।

पढि़ए-इन क्षेत्रों में चाइना से आगे है हिंदुस्तान, ड्रैगन कभी नहीं कर पाया इसकी बराबरी

वहीं, दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच गया है। अभी कुल रोगियों की संख्या 32 हजार 810 है, जिसमें 984 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अभी 19 हजार 581 सक्रिय मामले हैं। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 हजार से अधिक है, जिसमें 1347 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related News