COVID-19: इस राज्य में हर तीसरा व्यक्ति मिल रहा संक्रमित, एक दिन में मिले 20 हजार से अधिक केस

img

मुंबई। देश में कोविड 19 (COVID-19) की थर्ड वेव का कहर तेज हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को शहर में कोरोना के लगभग 20 हजार नए मामले सामने आये। हालांकि अभी थर्ड वेव का पीक पर आना बाकी बताया जा रहा है। उससे पहले इतने केसों का आना चिंताजनक है।

COVID-19

राज्य में 20,181 नए मामले पाए गए हैं, जो डेल्टा वैरिएंट के चलते आई दूसरी लहर के पीक में मिले 11,206 केसों के मुकाबले 75 फीसदी अधिक हैं। (COVID-19) यही नहीं मुंबई का डेली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से बढ़ गया है और 30 फीसदी के आसपास हो गया है। इसका मतलब ये है कि मुंबई में जिन लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है, उनमें से हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है।

बताते चलें कि मुंबई में कोविड केसों (COVID-19) में आई तेजी की वजह से महाराष्ट्र में आंकड़ा बहुत बढ़ गया है। राज्य में कोरोना के केसों का कुल आंकड़ा 36,265 हो गया है, जो बीते 8 महीनों का उच्चतम स्तर है। महाराष्ट्र में कोविड के इस तरह तेजी से बढ़ रहे आंकड़े डराने वाले हैं, लेकिन राहत देने वाली बात ये है कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या अब भी बेहद कम है। यही वजह है कि सरकार बहुत ज्यादा पाबंदियां लगाने पर विचार नहीं कर रही है।

मुंबई में कोरोना से क्या हैं हालात (COVID-19)

1- मुंबई में गुरुवार को 20,181 नए मामले सामने आये हैं। इनमें से 17,154 मरीजों में कोई लक्षण नहीं देखने को मिल रहा है।

2. फिलहाल हर 70 दिन में मुंबई में कोविड के मामले डबल हो रहे हैं लेकिन जिस स्पीड से अब मामले बढ़ रहे हैं, उसमें यह आंकड़ा पीछे छूट सकता है।

3. मुंबई में मौजूदा समय में 32 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब तक 502 बेड पर मरीज भर्ती हैं।

4. अब तक शहर में ओमिक्रॉन वैरियंट के 57 मामले दर्ज किये गए हैं।

5. मुंबई में फिलहाल कोरोना (COVID-19) से पीड़ित 106 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Related News