COVID-19: सबसे ज़्यादा प्रभावित टॉप 10 देशों की लिस्ट में भारत, 24 घंटे में कोराना के अभी तक के सबसे ज्यादा नये केस

img

नई दिल्ली।। पूरा विश्व कोरोना महामारी से लगातार जूझ रहा है। हिंदुस्तान भी इससे अछूता नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में अबतक के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (#Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1.39 लाख के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (#Health_Ministry) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के कुल मरीज़ों की संख्या 1,38,845 हो गई है।

corona cases in india

 

वहीँ इस वायरस से अब तक 4,021 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,977 नये मामले सामने आये हैं और 154 लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटों में सामने आये नये मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पहले रविवार को 6767 नए मरीज़ मिले थे। हालांकि, राहत की बात ये है कि 57721 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 41.57 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

ईद-उल-फितर का इतिहास: जब पैगम्बर हजरत मोहम्मद ने देखा कि यहां हर…

महाराष्ट्र कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 50,000 के पार जा चुके हैं। इसके बाद तमिलनाडु और गुजरात का नंबर है। कोरोना संक्रमण के मामलों के लिहाज से दिल्ली चौथे स्थान पर है।

ईद-उल-फितर का इतिहास: जब पैगम्बर हजरत मोहम्मद ने देखा कि यहां हर…

दिल्ली पुलिस के भीतर भी कोरोनावायरस के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली पुलिस के 450 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। 6 एसएचओ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें जामिया नगर, लाजपत नगर, उत्तम नगर, फर्श बाज़ार, नार्थ एवेन्यू और नंद नगरी के एसएचओ शामिल हैं। एडिशनल डीसीपी शाहदरा भी कोरोनो पॉजिटिव मिले हैं। कोरोनावायरस से अब तक एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है।

ईद के दिन मस्जिद में सुबह की नमाज़ से पहले, हर मुसलमान करता है ये काम !

कोरोनावायरस (coronavirus) को काबू करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की थी। लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद आज से देशभर में दोबारा घरेलू हवाई परिचालन शुरू किया गया है। नई दिल्ली से पहली घरेलू उड़ान सुबह 4:45 बजे पुणे के लिए रवाना हुई। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट सुबह 7:45 पर आनी थी। इसके अलावा मुंबई से भी उड़ान सेवा का परिचालन शुरू कर दिया गया है।

ईद-उल-फितर इंसानियत और बंधुत्व का बैंक है

Related News