इस देश में फिर बढ़े कोविड केस, ऑफिसों में ही रोके गए 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी, चौपट हुई अर्थव्यवस्था

img

बीजिंग। चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस तबाही मचाने लगा है। यहां शंघाई के एक बड़े हिस्से में लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था के लुढ़कने की आशंका जताई जा रही है।

china lockdown

बताया जा रहा है कि चीन समेत पूरे यूरोप में कोरोना महामारी एक बार फिर से तबाही मचाने को तैयार है। कोविड का नया वैरिएंट चीन में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए यहां के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

गत सोमवार को चीन के वित्तीय शहर शंघाई के आधे से अधिक इलाकों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को चीन में कोरोना के 4477 मामले सामने आए थे। चूँकि शंघाई चीन का वित्तीय केंद्र है। ऐसे में यहां लॉकडाउन लगने से देश भर की अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है।

वहीं हर दिन बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए तमाम कर्मचारियों के लिए ऑफिस में ही रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है। शंघाई के लुजियाझुई जिले में 20 हजार से अधिक कर्मचारी, बैंकर्स और व्यापारी दफ्तरों में ही रह रहे हैं। उनके लिए यहीं पर सोने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शंघाई का लुजियाझुई शहर शेयर, बॉन्ड, विदेशी मुद्रा का चीन का सबसे बड़ा बाजार है। कोरोना के प्रकोप की वजह से लुजियाझुई भी लॉकडाउन लगा हुआ है जबकि इस जिले में 285 ऑफिस टॉवर हैं जिनमें 20 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। ऐसे में सभी को लॉक डाउन से पहले ही ऑफिस बुला लिया गया है और यही पर सबके रहने खाने की व्यवस्था कर ली गई है।

Related News