आदेश गुप्ता ने जारी किया कोविड हेल्पलाइन नंबर, इस पर कॉल कर ले सकते हैं मदद

img

नई दिल्ली॥ कोरोना की रोकथाम और जरूरी चिकित्सीय सलाह के लिए शुक्रवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कोविड हेल्पलाइन नंबर जारी किया। ये हेल्पलाइन नंबर 7303221617, 7303414917, 9958837228 और 9717247796 हैं। इस पर चिकित्सक दिल्ली के लोगों को टेलीफोन पर निःशुल्क परामर्श देंगे।

7303221617, 7303414917, 9958837228

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र रोहिल्ला, सह संयोजक डॉ. अनिल गोयल, कार्यक्रम संयोजक संजीव शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री गिरीश सचदेवा और प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के प्रारंभ से ही पार्टी के कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निरंतर दिल्ली के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गयी है, जिस पर सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक कॉल पर कोविड संबंधी या स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए 5 डॉक्टर्स की टीम प्रदेश कार्यालय में 12 बजे दोपहर से शाम 05 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

गुप्ता ने बताया कि कोविड हेल्पलाइन नंबर पर टेस्ट के लिए, हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए, होम क्वारंटीन में कैसा खान-पान हो, प्लाज्मा की जरूरत कब है, घर से क्वारंटीन सेंटर कब जाना है, घर पर रहकर क्या सावधानियां बरती जाएं, इस प्रकार की जानकारियां भी ले सकते हैं।

Related News