img

Crime News, jharkhand: रांची में एक होटल की मालकिन अपने पति के खिलाफ गंभीर इल्जाम लगाते हुए पुलिस थाने पहुंची हैं। महिला ने अपने पति पर होटल की महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील व्यवहार और साथ सोने का दबाव डालने का इल्जाम लगाया है। इसके जवाब में पति ने भी अपनी पत्नी पर होटल पर कब्जा करने का आरोप लगाया है, जिससे ये मामला और पेचीदा हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, होटल अर्पणा की मालकिन अर्पणा गुप्ता ने अपने पति कृष्णा कुमार गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति होटल में काम करने वाली लड़कियों से अश्लील बातें करते हैं और उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पति ने उनके साथ मारपीट की।

अर्पणा गुप्ता ने इस मामले को लेकर लोअर बाजार थाने में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनका होटल चर्च रोड पर स्थित है और वहां काम करने वाली लड़कियां उनके पति के अनुचित व्यवहार का शिकार हो रही हैं। उनके पति लड़कियों को निरंतर फोन करके परेशान करते हैं और मेहमानों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। जब अर्पणा ने इसका विरोध किया, तो उन्हें न सिर्फ धमकी दी गई, बल्कि सीआईपी में भर्ती कराने की भी धमकी दी गई।

दूसरी तरफ कृष्णा कुमार गुप्ता ने भी अपनी पत्नी और होटल की महिला कर्मचारियों पर मारपीट और होटल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को थाने में एफआईआर कराई है।

--Advertisement--