img

Crime News: झारखंड में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके परिवार ने इ्ल्जाम लगाया है कि महिला के साथ उसके ससुराल वाले दुर्व्यवहार कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये घटना है महगामा के डुमरिया गांव की जहां एक विवाहिता ने अपने ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की रात आत्महत्या करने की कोशिश की। मृत लड़की का नाम काजल कुमारी था। इस महिला ने 2 शादियां की थीं। उनकी पहली शादी नरोत्तमपुर के शिबू नाम के युवक से हुई थी मगर कुछ समय बाद घरेलू कारणों से उन्होंने अलग होने का फैसला किया। इसके बाद महिला का नारायणपुरा के एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। इन दोनों की हाल ही में शादी हुई है।

शादी के बाद सब कुछ ठीक होने लगता है। मगर कुछ दिनों बाद दोनों के बीच एक छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई। इसके बाद काजल अपने घर पर ही रहने लगी। जब से काजल महेरी में रह रही थी तब से वो डिप्रेशन में थी। उन्होंने कहा कि वह किसी से ठीक से बात नहीं करती थीं, अकेली रहती थीं, किसी के साथ नहीं जाती थीं। शनिवार शाम करीब पांच बजे पति का फोन आने के बाद काजल ने जहर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा अस्पताल भेज दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के दूसरे पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, मगर पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है।

--Advertisement--