मुख्यमंत्री योगी का बयान सुन कांपा बदमाश, जमानत लेने से किया मना; जज के सामने किया सरेंडर

img

यूपी में सीएम योगी का बुरा असर निरंतर माफियाओं और गुंडो पर पड़ रहा है। यही कारण है कि गुंडे पुलिस के सामने अपनी मर्जी से सरेंडर करने में ही अपनी खैर समझ रहे हैं।

cm yogi

पिछले सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कैराना आए थे और एक जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने गुंडो और माफियाओं को वार्निंग दी थी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि या तो गुंडे-माफिया मारे जाएंगे या फिर वो अपनी मर्जी से जेल का रास्ता देखें। जिसके बाद बुधवार को कैराना में गैंगस्टर फुरकान ने जमानत लेने से इंकार कर अदालत के सामने खुद को सरेंडर कर दिया। इसके अलावा एक कुख्यात बदमाश सुशील मूंछ ने भी सरेंडर कर दिया।

मुख्यमंत्री का भय, सरेंडर कर रहे गुंडे

तो वहीं सहारनपुर जिले DIG ने बताया कि एक्शन के भय से फुरकान और सुशील मूंछ ने सरेंडर कर दिया। इनकी संपत्तियों को पहले ही जब्त किया जा चुका है और अभी अन्य बेनामी संपत्तियों की तफ्तीश जारी है। बता दें, कुख्यात सुशील मूंछ और फुरकान का खतरनाक क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। मगर सीएम योगी के भय से ये लोग जेल में रहना पसंद कर रहे हैं।

Related News