बुरी खबर- यहां CRPF के जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, हुई दर्दनाक मौत

img

नई दिल्ली॥ श्रीनगर के रामबाग इलाके में CRPF के एक जवान ने आज सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CRPF jawan shot himself

CRPF के अनुसार ग्रुप सेंटर रामबाग में तैनात CRPF के जवान पश्चिम बंगाल के पिंटू मंडल ने सोमवार की सुबह ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही यूनिट के उपस्थित दूसरे जवान मौके पर पहुंच गए। पिंटू मंडल खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत सैन्य अस्पताल बादामी बाग ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

CRPF के एक अधिकारी के अनुसार पिंटू मंडल जम्मू-कश्मीर में चल रही कोविड़-19 महामारी से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related News