उत्तराखंड- कर्फ्यू के नियमों की पहले दिन ही उड़ी जमकर धज्जियां!

img

पौड़ी॥ मुख्यालय पौड़ी में कोविड कर्फ्यू के नियमों की पहले दिन ही जमकर धज्जियां उड़ीं। यहां तय टाइम पीरियड के दौरान बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। किसी ने भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान पालिका प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर 10 लोगों का चालान भी किया।

curfew

मुख्यालय पौड़ी के नगर पालिका क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बढ़ते को‌विड संक्रमण को देखते हुए आगामी 6 मई तक सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। मुख्यालय में कोविड कर्फ्यूं लगने से आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। इसे देखते हुए शहरवासी खरीदारी करने के लिए कोविड नियमों को भूल गए। कर्फ्यूं के पहले दिन ही बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते बाजार में कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही। इस जाम में डीएम विजय कुमार जोगदंडे भी कुछ देर के लिए फंस गए।

वहीं, बाजारों में भीड़ को देखते हुए पौड़ी पालिका प्रशासन की टीम लोगों से सामाजिक व शारीरिक दूरी का पालन किए जाने की अपील करती रही। लेकिन कई लोगों ने पालिका प्रशासन की बात को भी अनसुना कर दिया। पालिका प्रशासन ने लोगों के चालान भी काटे। ईओ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय में सामाजिक व शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर 10 लोगों का चालान काटा गया है। वहीं कोतवाल पौड़ी विनोद गुंसाई भी टीम के साथ लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते रहे।

 

Related News