मालदीव में कर्फ्यू सख्त, भारतीय पर्यटकों पर प्रतिबंध

img

माले॥ मालदीव में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण कर्फ्यू को और सख्त कर दिया गया है। साथ ही भारतीय पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

माले के निवासियों को शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक घरों के भीतर रहना होगा। साथ ही भारत और अन्य देशों से आनेवाले पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कर्फ्यू को अधिक सख्त कर दिया गया है।

मस्जिदों में सामूहिक नमाज, यूनिवर्सिटी में फिजिकल क्लासेज और रेस्टोरेंट में टेक अवे सेवा को सीमित कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण कई देशों ने भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related News