img

रंगों का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. लोग रंगों की बौछार करने के लिए रंग खरीद रहे हैं, मगर क्या आप जानते हैं बाजार में ऐसे खतरनाक रंग भी उपलब्ध हैं। इन रंगों के कारण गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

मगर यदि ध्यान न दिया जाए तो रंग जीवन को बेरंग बना सकता है। मार्केट में कई प्रकार के रंग मौजूद हैं। हालांकि, आपको पर्यावरण के अनुकूल रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। बाजार में कुछ खतरनाक रंग भी देखने को मिलते हैं जो गंभीर बीमारियों को न्यौता देते हैं. हर्बल कलर के नाम पर मार्केट में बिकने वाला रंग भी बहुत भयावह होता है। इसे मिलावटी भी बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं हर्बल कलर भी बहुत महंगा होता है और इसके नाम पर काफी पैसे वसूले जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको उन दो कलर के बारे में बताएंगे जिससे बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है।

होली पर इन 2 रंगों का रखें ख्याल

आपने होली पर लोगों को सिल्वर रंग लगाते देखा होगा, मगर यह रंग सबसे भयावह होता है. चांदी सबसे स्थिर रंग है, और इसे चमकदार बनाने के लिए एल्यूमीनियम ब्रोमाइड मिलाया जाता है, जिससे स्किन कैंसर का खतरा होता है।

गुलाल के ऊपर गहरे रंग बहुत अच्छे लगते हैं, मगर ये बहुत भयावह होते हैं और इनसे बचना चाहिए. क्योंकि कलर को गहरा करने के लिए कॉपर सल्फेट मिलाया जाता है। यह आंखों के लिए बहुत खतरनाक होता है और यदि ऐसा डाई आंखों में चला जाए तो यह रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ साथ अन्य गहरे रंगों से परहेज करना चाहिए।

 

 

 

--Advertisement--