खतरनाक बारिश का अलर्ट, इन प्रदेशों में 5 दिन खूब बरसेगा पानी

img

नई दिल्ली॥ भारत के कई प्रदेशों में मौसम की आंख मिचोली जारी है। कहीं लोगों को गर्म और कहीं पर सर्दी का एहसास हो रहा है। नॉर्थ इंडिया सहित भारत के कई प्रदेशों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अब इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कई क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

rain

बारिश के चलते दिल्ली पंजाब, गुजरात तथा यूपी तक तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर इंडिया के कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस पश्‍चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिन तक जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

चार मार्च से शुरू हो सकती है बारिश

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी ज्यादातर क्षेत्रों में चार मार्च से लेकर कई दिनों तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ इन सभी स्थानों पर बर्फीले तूफान की भी संभावना है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर हो सकता है।

 

 

Related News