पाकिस्तान जिनसे लेता है कर्ज अब उसने की भारत की तारीफ, बताया- इस वजह से भारत भाग्यशाली है

img

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्डबैंक की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए वर्ल्डबैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने यह कहते हुए भारत को भाग्यशाली कहा है क्योकि उनके पास सीरम इंस्टीट्यूट जैसा वैक्सीन निर्माता है।

INDIA flag

मालपास ने कहा कि घरेलू स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने के प्रयासों से वे प्रोत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि कई बार उनका संपर्क सीरम इंस्टीट्यूट के साथ हुआ है और भारत वैश्विक स्तर पर वैक्सीन का निर्माण करने वाला एक बड़ा निर्माता है। वैक्सीन के जरिए अन्य देशों को सहायता देने के लिए पारदर्शिता को बढ़ावा दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका या यूरोप या दक्षिण अफ्रीका या भारत में स्थानीय मांगों की आपूर्ति के लिए स्थानीय उत्पादन की जरूरत क्या है।

भारत के घरेलू स्तर पर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने से वे प्रोत्साहित हैं और इसपर भारत के साथ मिलकर काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जो वैक्सीनेशन अभियान चला रहे हैं उसके स्तर को बढ़ाने के लिए कई लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। मालपास ने कहा कि विकासशील देशों को जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए क्योकि वैक्सानेशन की प्रक्रिया में बहुत समय लगता है।

आपको बता दें कि भारत ने वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत कई देशों को वैक्सान उपलब्ध कराई है। इन देशों में बांग्लादेश, मालदीव, भूटान, श्रीलंका और अन्य कई प्रमुख देश शामिल हैं।

Related News