सितंबर के पहले सप्ताह में बदल जायेंगे इन राशियों के दिन, मिलने लगेगा शुभ परिणाम

img

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन काफी महत्व रखता है। ज्योतिषाचार्यों के के अनुसार सितंबर का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी शुभ फलदायक होगा। दरअसल ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से जातक को शुभ- अशुभ परिणाम मिलते हैं। ग्रहों के शुभ स्थान पर होने से कुछ राशि वालों को सितंबर के पहले सप्ताह में शुभ परिणाम मिलेंगे। तो आइये जानते हैं वह लकी राशियां कौन कौन सी हैं।

RASHIFAL

कर्क राशि

कारोबार में सुधार होने के योग हैं।
पिता से धन मिलेगा।
परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक पक्ष सुधरेगा, धन आगमन के योग बन रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।

सिंह

मन में शांति व प्रसन्नता का भाव रहेगा।
शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे अन्य पर जाना पड़ सकता है।
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन होने की संभावना है।
वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा।
तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आय में वृद्धि होगी।
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है।
शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में इजाफा हो सकता है।
परिवार में शांति रहेगी।
वाहन सुख में वृद्धि होगी।
आत्मवश्विास बढ़ेगा।
माता से सहयोग मिलेगा।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी।

मीन

आत्मवश्विास में इजाफा होगा।
माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
दाम्पत्य सुख बढ़ेगा।
किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
आय में वृद्धि होगी लेकिन स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।
परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Related News