लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर रसोई में दफना दिया शव, प्रेमी फरार

img

रीवा॥ जनपद के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाढ़ा में लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव किचन में दफनाने का मामला उजागर हुआ है। जांच अधिकारियों ने रविवार को पड़ोसियों की सूचना पर किचन में गड्ढा खोदकर शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। आरोपित मौके से भाग निकला।

Rewa: Dead body buried in the kitchen after killing the girl

जानकारी के मुताबिक रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शांति मल्लाह (45) पिछले 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (35) के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को किचन में दफना दिया। रविवार सुबह शांति कई घंटों तक नहीं दिखाई दी, तो पड़ोस में रहने वाले युवक को शंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी।

गड्‌ढा खोदा गया तो खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। घर के भीतर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने वरिष्ठ अफसरों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। गड्‌ढा खोदा गया तो महिला का शव मिला। आरोपित फिलहाल फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

कहा जा रहा है कि शांति मल्लाह का पहला पति पटवारी था। उसकी 10 साल पहले मौत हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा वर्तमान में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पति की मौत के बाद शांति को खुद से 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी के रूप से गांव में रहने लगे थे।

फॉरेंसिंक यूनिट के अफसर जाम सिंह चौगड़ ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान हैं।

Related News