निर्वस्त्र अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की॰॰॰

img

बिश्वनाथ (असम)॥ बिश्वनाथ जिला के बिहाली में एक महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंकी जताई जा रही है।

women_dead_body

खबर के मुताबिक बुधवार की सुबह बिहाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुरईघाट में रेलवे लाइन के करीब एक मीटर दूर पूरी तरह निर्वस्त्र पड़ी महिला का शव बरामद किया गया। महिला के दोनों पैरों पर चोट के निशान पाये गये हैं। हत्यारे के धारदार हथियार से महिला के दोनों पैरों को काटने का संदेह जताया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक संभवत: महिला की हत्या किसी ने दुष्कर्म करने के बाद की है। स्थानीय लोगों को यह भी संदेह है कि हत्यारे ने धारदार हथियार से दोनों पैरों पर वार कर पूरी घटना को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की है। इस बीच शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद सुबह बिहाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर महिला की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है।

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है। 25/26 वर्षीय महिला के शव की बरामदगी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने बताया है कि शव परीक्षण रिपोर्ट और पुलिस जांच मिलने के बाद ही पूरी घटना का सच सामने आ पाएगा।

Related News