24 अक्टूबर को होगा धोनी के भविष्य पर फैसला, संन्यास की अटकलें तेज,जानिए क्या है पूरा मामला

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हाल ही में बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट से जुड़े हुए अहम मुद्दों पर भी अपना ध्यान रख लिया है। इसमें प्रमुख मुद्दा टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज एमएस धोनी के भविष्य को लेकर है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी ने लगातार 2 सीरीज से अपना नाम वापस लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले ही अपनी अनुपस्थिति दर्ज करा दी थी। हालांकि अब सौरव गांगुली ने कहा है की वो 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।

पढि़ए- एमएस धोनी ने पहली बार खोला राज, कहा- गुस्सा आने पर मैं ये करता हूं !

गांगुली ने आगे कहा की वो धोनी से भी बात करेंगे, और जानेंगे उनका आगे क्या प्लान है। ऐसे में इस दिन तय हो जाएगा की धोनी की आगे के लिए क्या भूमिका रहेगी। पिछली 2 सीरीज की तरह इस बार शायद ऐसा नहीं होगा की धोनी एक बार फिर खेलने से मना कर दें। इस स्थिति में धोनी अपने संन्यास को लेकर भी निर्णय ले सकते हैं।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने धोनी की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर आजमाया है। हालांकि वो अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वहीं संजू सैमसन, ईशान किशन और यहां तक की दिनेश कार्तिक भी विकेटकीपर की रेस में बने हुए हैं।

Related News