दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह 25 को, यहां जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम को सम्बोधित, जानें

img
जयपुर, 19 सितम्बर (हि.स.)। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वाॅं जयंती समारोह 25 सितम्बर को धानक्या रेलवे स्टेशन स्थित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर आयोजित होगा। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे।
           
यह जानकारी समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा ने शनिवार को मीडिया सेंटर विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश व अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह हनुमानसिंह राठौड़ करेंगे।
समिति अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे, इसके साथ ही धानक्या स्मारक स्थल पर भी समिति से जुड़े कार्यकर्ता प्रतिकात्मक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जयंती समारोह का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल छीपा, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र ज्ञानपुरिया व संकल्प दलवी ने किया।
धानक्या में शुरू होगा शोध केन्द्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा ने पत्रकारों को बताया कि दीनदयाल उपाध्याय का राजस्थान से विशिष्ट सम्बंध रहा है। ऐसे में कृषि, उद्योग व शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा बताए गए व्यवहारिक ज्ञान को समाज जीवन के बीच लाने के लिए दीनदयाल उपाध्यय से जुड़ी सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाने पर प्रयास किया जा रहा है। वहीं उदघाटन के दौरान तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सुझाव अनुसार धानक्या स्मारक स्थल पर शोध केन्द्र शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।
Related News