पुलिसकर्मियों को दीपावली का तोहफा, मुख्यमंत्री योगी ने ऐसा काम…

img
लखनऊ। दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रदेश के 5042 आरक्षियों को त्योहार का तोहफा के रूप में प्रोन्नत देने का आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले प्रदेश के 30 हजार पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की डीपीसी जारी कर दी गई है।
Yogi will order promotion of 5042 constables
 
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएसी में मुख्य आरक्षी पद पर प्रमोट किए गए आरक्षियों को प्रमोशन आदेश प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत पांच आरक्षियों को प्रतीक स्वरूप प्रमोशन ऑर्डर प्रदान किया है। 
 
रिक्रूटमेंट बोर्ड के डाइरेक्टर जनरल आरके विश्वकर्मा के मुताबिक, इनमें 23 हजार सिविल पुलिस और 5042 पीएसी के जवान हैं। इस फाइनेंशिल ईयर में अब तक कुल 39,848 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन किया जा चुका है।  इसके तहत 7,835 आरक्षी चालक, 29226 मुख्य आरक्षियों को प्रमोट किया गया है। इनके अलावा 1019 उपनिरीक्षक और 1768 निरीक्षक को प्रोन्नत किए गए हैं।

170 फायर सर्विस कर्मियों का हुआ प्रमोशन

जानकारी के मुताबिक फायर सर्विस के 170 कर्मियों का भी प्रमोशन किया गया है। इनके अलावा सब इंस्पेक्टर बनने वालों में 717 सशस्त्र पुलिस के और 198 रेडियो मुख्यालय के लोग शामिल हैं। क्लेरिकल काडरे के 66 लोग भी निरीक्षक प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बनाये गये हैं। 
Related News