इस मुद्दे को लेकर दिल्ली BJP ने केजरीवाल के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम, पार्टी में मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ BJP दिल्ली प्रदेश विधि विभाग ने Aam Aadmi Party के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के मामले में चुनाव आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की। सोशल मीडिया पर Aam Aadmi Party के चुनावी प्रचार गीत में बच्चों के हाथों में चुनावी निशान झाडूं को पकड़कर नाचते हुये दिखाया गया है जो कि आदर्श आचार संहिता का खुलेआम धज्जियां उड़ाना है।

Aam Aadmi Party अपने चुनावी प्रचार के लिए बच्चों का दुरूपयोग कर रही है जो कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश का उल्लघंन है। दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बच्चों का मन कोमल होता है और उनके ऊपर ऐसी प्रचार गतिविधियों का गलत असर पड़ता है। Aam Aadmi Party बच्चों को अपने चुनावी प्रचार में इस्तेमाल कर चुनाव आयोग द्वारा दिशानिर्देश का उल्लघंन करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता की भी अवहेलना कर रहे है जिसके लिए उन पर उचित कार्यवाई की जानी चाहिए।

Aam Aadmi Party चुनाव जीतने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है जिसका स्पष्ट प्रमाण कोमल ह्दय बच्चों का अपने चुनावी प्रचार में इस्तेमाल करना है। तिवारी ने कहा कि Aam Aadmi Party का चाल चरित्र व चेहरा जनता के सामने है जो बच्चों के कोमल मन पर पड़ने वाले असर का ध्यान भी नहीं रखती है और चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है।

पढ़िए-अचानक केजरीवाल ने लगाई बड़ी सेंध, इन पार्टियों के इतने नेता हुए “आप” में शामिल

Aam Aadmi Party ने पहले भी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन कई बार किया है। बच्चों से श्रम करवाकर उनका अपने चुनावी अभियान में दुरूपयोग करना कोई नई बात नहीं है, Aam Aadmi Party सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। भारत के संविधान में आस्था न रखने वाले केजरीवाल सवैंधानिक संस्थाओं की मर्यादाओं को बार बार चोटिल करने का प्रयास करते है।

Related News