कोविड-19 संकट के बीच दिल्ली सरकार ने वापस लिया अपना ये फैसला, जानिए अब क्या होगा बदलाव

img

भारवर्ष में कोविड-19 महामारी का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है। अब तक देश में कोविड-19 से पीड़ितों की तादाद 60 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं इस जानलेवा वायरस के चलते 95 हजार से अधिक लोग देश में अपनी जान गंवा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 के नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं।

kejriwal

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,292 नए केस मिले हैं। यही वजह है कि लगातार बढ़ रहे कोरोना खतरे के बीच दिल्ली की आप सरकार ने ठोल कदम उठा रही है। इन सब के चलते खबर आई है कि कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच केजरीवाल सरकार ने अपने ही आदेश को वापस ले लिया है।

केजरीवाल सरकार ने कोविड-19 के क्वारंटाइन से जुड़े एक आदेश को वापस ले लिया है। आईए जानते हैं क्या है वो आदेश और क्या पड़ेगा फर्क। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते केसों के चलते अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को होम क्वारंटीन की इजाजत नहीं थी। यानी दिल्ली में अब 60 से अधिक उम्र वाले कोविड-19 मरीज घर में भी क्वारंटाइन रह सकते हैं।

लागू होंगे साधारण नियम

राजधानी दिल्ली में अब 59 से ज्यादा उम्र वाले कोविड-19 पीड़ितों पर भी साधारण नियम ही लागू होंगे। इसके अंतर्गत हल्के कोविड-19 लक्षण वाले पीड़ितों को घर में क्वारंटाइन किया जा सकता है।

इस दौरान डीएम की तरफ से गठित सर्विलांस टीमें घर आकर कोविड-19 संक्रिमतों की जांच करेगी। हालांकि उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में क्वारंटाइन के रूल्स एंड रेगुलेशन जून में बदले गए थे।

 

 

Related News