दिल्ली दंगा- शाहरुख ने मानी घर में बन्दूक होने की बात, ताहिर ने लिए 4 लोगों के नाम

img

नई दिल्ली॥ राजधानी की दिल्ली हिंसा से जुड़े मामलों में पकड़े गए शाहरुख व ताहिर हुसैन से पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शाहरुख ने माना है कि जिस बन्दूक से उसने गोलीबारी की थी वह उसके घर में है। पहले उसने बन्दूक यमुना में फेंक देने की बात कही थी। अब शनिवार को पुलिस उसे घटनास्थल ले जाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। उधर, ताहिर हुसैन ने पूछताछ में 4 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। ये चारों लोग जाकिर नगर के हैं। पुलिस को अब उनकी तलाश है। ये सूचनाएं टीवी रिपोर्ट्स से सामने आ रही हैं।

हवलदार दीपक दहिया पर बन्दूक तानने वाले शाहरुख से पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिल रही हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, पुलिस ने शाहरुख द्वारा प्रयोग की गई बन्दूक को जब्त कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिस्टल शुक्रवार को मिल गई थी। शाहरुख ने इससे गोलीबारी भी की थी। पुलिस ने बन्दूक के साथ 3 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने ये हथियार शाहरुख के दिल्ली वाले घर से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने इसके अलावा शाहरुख के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद मिला है।

आपको बता दें कि ताहिर हुसैन से एसआईटी ने गिरफ्तारी के बाद करीब पांच घंटे पूछताछ की है। इन 5 घंटों में पुलिस ने हुसैन से कई प्रश्न पूछे हैं। इन प्रश्नों में ताहिर हुसैन के घर व उसकी छत से मिले दंगों के सामान के साथ ही आईबी कर्मी की हत्या से जुड़े सवाल भी थे। सूत्रों ने बताया कि वे मुस्तफाबाद में छिपे थे। जब वहां पुलिस पहुंची तो वे जाकिर नगर में अपने किसी जानकर के चले गए। क्राइम ब्रांच की राडार पर ताहिर की सहायता करने वाले अब ये चारों लोग हैं। पुलिस जल्द इन चारों लोगों से भी Inquiry कर सकती है।

पढ़िए-शाहीनबाग में विरोध कर रहीं महिलाओं का सता रहा ये डर, कहा- अगर रास्ता खोल दिया तो॰॰॰

Related News