Delhi Weather: आज फिर करवट लेगा मौसम, दिल्ली में हो सकती है बारिश

img

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस वक्त राजधानी के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं जिसके बाद वहां हल्की तीव्रता वाली बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

rain

वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। गौरतलब है कि बीते दिनों में भी दिल्ली का मौसम काफी बदला था और दिल्ली व एनसीआर में हुई बरसात के बाद थोड़ी ठंड बढ़ गई थी।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। यहां तक कि दिल्ली और हरियाणा में ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर गुलाबी ठंड शुरू हो गई थी। अब मौसम विभाग का कहना है कि अब एक बार फिर राजधानी और इससे सटे इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी।

आईएमडी ने गुरुवार को जहां हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है तो वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। विभाग का कहना है कि मौसम का यह मिजाज आने वाले 2 दिनों तक इसी तरह से रहेगा। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

गुरुवार को जो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, तो वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली में आज गुरुवार और शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती है।

Related News