दिवाली के दिन निकला दिल्ली का दिवाला, आई ये बड़ी आफत

img

राजधानी दिल्ली में रोशनी के सबसे बड़े त्योहारी की सुबह AQI बहुत ज्यादा खराब स्तर पर है। ये किसी आफत से कम नहीं है। राजधानी में हालात काफी ज्यादा खराब होते जा रहे हैं।

PEOPLE

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में AQI 341 पहुंच गया है। यहाँ निरंतर एक सप्ताह से AQI खराब और काफी ज्यादा खराब स्तर के बीच में बनी हुई है। ऐसे में मौसम डिपार्टमेंट ने बताया कि राजधानी में AQI और बढ़ने का अनुमान है। वहीं मौसम डिपार्टमेंट का यह भी कहना है कि पराली, आतिशबाजी और हवा की गति कम होने के चलते दिल्ली में AQI 400 तक जा सकता है।

इसी कढ़ी में बुजुर्ग, बच्चों और सांस की समस्या वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसा भी कहा गया है कि प्रातःकाल जल्दी सैर पर न जाएं और दिक्कत होने पर फौरन डॉक्टर से परामर्श करें।

तो वहीं मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि दिन पर दिन मौसम में नमी मौजूद है। इससे पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषक तत्व जमीन की सतह पर हैं। पंजाब, हरियाणा में पराली जलाने से दूषित हवा दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रही है।

 

Related News