CAA- हिंदू देवी-देवता को नागरिकता देने की उठी मांग, पीड़ित अल्पसंख्यक से बुरी है भगवान की हालत!

img

नई दिल्ली॥ भारत के कई राज्यों में लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। कई लोगों को अपनी नागरिकता की चिंता सता रही है तो वहीं अब ईश्वर को भी नागरिकता देने की मांग की जा रही है। हैदराबाद राज्य के बालाजी मन्दिर के प्रमुख पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग की है। पुजारी ने नागरिकता कानून के तहत देवी-देवताओं को नागरिकता देने की मांग की है।

पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग करते हुए कहा है कि हिंदुस्तान में भागवान की हालत परसिक्यूटेड माइनॉरिटी यानि पीड़ित अल्पसंख्यकों से भी बुरी है, इसलिए देश में ईश्वर को नागरिकता देना आवश्यक है। चिलकुर बालाजी मंदिर के प्रमुख पुजारी रंगराजन मंदिरों से हो रहे बर्ताव को लेकर भी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट जाकर अब इस मामले में कोर्ट से CAA कानून के अंतर्गत तिरुपति बालाजी, पदनाम स्वामी और सबरीमाला को नागरिकता देने की मांग करेंगे।

पुजारी रंगराजन ने बताया कि मन्दिरों में रहने वाले ईश्वर कोई मूर्ति भर नहीं है बल्कि उन्हें महाराजा की तरह रखा जाता है। जिस विधि से पूजा-पाठ होनी चाहिए सरकारों के चलते वैसा हो नहीं पा रहा है। इसीलिए ईश्वर को नागरिकता देने की आवश्यकता है। ताकि उनके भी अधिकार हो और उन हकों की रक्षा की जा सके।

पढ़िए-CAA को लेकर टूटा मलेशिया का सबर, हिंदुस्तान के खिलाफ कर दिया॰॰॰

Related News